A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने क्रिकेट बोर्ड से मिले अपमान का सर्वश्रेष्ठ जवाब दिया: सैमी

अपने क्रिकेट बोर्ड से मिले अपमान का सर्वश्रेष्ठ जवाब दिया: सैमी

दूसरी बार विश्व T-20 खिताब जीतने से खुश लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के रवैये से नाराज कप्तान डेरेन सैमी ने कहा कि खिलाड़ियों ने आलोचकों और WICB से मिले अपमान का सर्वश्रेष्ठ संभव तरीके से जवाब दिया।

west indies win world t 20 2016 tournament- India TV Hindi
west indies win world t 20 2016 tournament

कोलकाता: दूसरी बार विश्व T-20 खिताब जीतने से खुश लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के रवैये से नाराज कप्तान डेरेन सैमी ने कहा कि खिलाडि़यों ने आलोचकों और WICB से मिले अपमान का सर्वश्रेष्ठ संभव तरीके से जवाब दिया। इंग्लैंड के कमेंटेटर मार्क निकोलस ने वेस्टइंडीज को बिना दिमाग वाली टीम करार दिया था जिसके बाद टीम ने कल रात इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर दूसरी बार विश्व T20 खिताब जीता।

सैमी ने संवाददाताओं से कहा, हमें 2012 में खिताब की जरूरत थी और हां, तब भी किसी ने हमें दावेदार नहीं बताया था। इस बार भी हमने खिताब जीता जबकि टूर्नामेंट से पहले पत्रकारों और यहां तक कि हमारे अपने क्रिकेट बोर्ड ने हमारा अपमान किया जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। हम सिर्फ इस टूर्नामेंट को जीतकर ही जवाब दे सकते थे।

उन्होंने कहा, जब आप इन 15 खिलाडि़यों को मैदान पर खेलते हुए देख रहे हो, हमने इसी के बारे में बात की थी। यह पूरी तरह से दुनिया भर के लोगों और प्रशंसकों को समर्पित है। सैमी ने कहा कि वह निराश हैं कि उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से कोई जवाब नहीं मिला।

Latest Cricket News