A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: कोहली से भी खतरनाक कैच पकड़कर डेविड मिलर ने जीता दर्शकों का दिल

VIDEO: कोहली से भी खतरनाक कैच पकड़कर डेविड मिलर ने जीता दर्शकों का दिल

यह कैच मिलर ने तब पकड़ा जब शिखर धवन भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ जीत की और तेजी से बढ़ रहे थे।

डेविड मिलर- India TV Hindi
Image Source : TWITTER डेविड मिलर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय मोहाली में तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह मैच अद्भुत कैचों का है। पहली पारी में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के शानदार कैच के बाद अब दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने एक हैरान कर देने वाला कैच पकड़ा है।

यह कैच मिलर ने तब पकड़ा जब शिखर धवन भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ जीत की और तेजी से बढ़ रहे थे। कोहली और धवन के बीच 61 रन की साझेदारी हो चुकी थी, तभी धवन ने 12वां ओवर लेकर आए शमसी की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में बड़ा शॉट खेला और मिलर ने उड़ते हुए एक हाथ से शानदार कैच पड़ा।

मिलर ने इस कैच के साथ धवन को 40 के निजी स्कोर पर पवेलियन तो भेज दिया, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम कोहली को रोक नहीं पाई और कोहली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को यह मैच 7 विकेट से जिताया। टीम इंडिया अब तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। बता दें, पहला मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Latest Cricket News