A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर का नया कारनामा, ठोक दिये दूसरी बार लगातार तीन पारियों में शतक

डेविड वॉर्नर का नया कारनामा, ठोक दिये दूसरी बार लगातार तीन पारियों में शतक

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर इन दिनों ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी टेस्ट पारी में शतक जमा दिया। वार्नर ने यह कारनामा पहली बार नहीं दूसरी बार कर दिखाया

डेविड वॉर्नर का नया...- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर का नया कारनामा, ठोक दिये दूसरी बार लगातार तीन पारियों में

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर इन दिनों ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी टेस्ट पारी में शतक जमा दिया। वार्नर ने यह कारनामा पहली बार नहीं दूसरी बार कर दिखाया है।

वॉर्नर ने शुक्रवार को पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जोरदार शतक बनाया। उन्होंने इससे पहले ब्रिसबेन टेस्ट में 163 और 116 रन की पारी खेली थी।

बस ब्रैडमैन से ही पीछे हैं वरना कम मैचों में 4000 रन  बना चुके हैं

वार्नर ने इस शतकीय पारी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे कर लिए। वॉर्नर ने यह मुकाम 45वें टेस्ट में हासिल किया। वॉर्नर से कम टेस्ट मैचों में 4000 रन का मुकाम हासिल करने वाले केवल डॉन ब्रैडमैन है जिन्होंने 31 टेस्ट मैचों में इतने रन बनाए थे।

ये वार्नर का  84वीं पारी में 15वां शतक था और इसके साथ ही उनका टेस्ट औसत भी 50 से ज्यादा का हो जाएगा।

करियर में पहली नहीं दूसरी बार किया है कमाल

डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर में यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने लगातार तीन पारियों में शतक बनाया है। इससे पहले उन्होंने मार्च, 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 135 और 45 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ अगली पारी में उन्होंने दुबई में 133 रन ठोक दिए थे।

 

 

 

 

Latest Cricket News