1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर ही रोक सकते थे मनन की तूफानी बल्लेबाजी: डेविड वार्नर

भुवनेश्वर ही रोक सकते थे मनन की तूफानी बल्लेबाजी: डेविड वार्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कल रात राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब के खिलाफ मिली जीत का श्रेय भुवनेश्वर कुमार को दिया है।

david warner- India TV Hindi
david warner

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कल रात राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब के खिलाफ मिली जीत का श्रेय भुवनेश्वर कुमार को दिया है। वार्नर ने कहा की भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के कारण ही कल खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनन वोहरा की तूफानी पारी को रोक पाने और जीत हासिल करने में सफल रहे। हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम सिर्फ 19.4 ओवरों में 154 रन ही बना पाई। और हैदराबाद ने पंजाब को पांच रनों से हरा दिया। 

यह भी पढ़े:

इस मैच में पंजाब के लिए मनन ने सबसे अधिक 95 रन बनाए। वह शुरुआत से ही पिच पर टिके हुए थे और अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को खूब नचाया, लेकिन 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने उन्हें पगबाधा आउट कर हैदराबाद को जीत दिलाई। इस मैच में सबसे अधिक पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

वॉर्नर ने कहा, "यह क्रिकेट का अद्भुत मैच था। इस प्रकार के मुकाबले का श्रेय मनन और भुवनेश्वर को जाता है। भुवनेश्वर की गेंदबाजी शानदार थी।"

हैदराबाद के कप्तान ने कहा, "मनन ने अपने बल्लेबाजी से टीम के लिए हमारे लक्ष्य को हासिल कर पाना लगभग आसान बना दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से केवल एक ही टीम जीत सकती है। हमारे लिए भुवनेश्वर का टीम में शामिल होना लाभदायक है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।"

Latest Cricket News