A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज में भारत का सामना करने के लिए तैयार हैं डेविड वार्नर

वनडे सीरीज में भारत का सामना करने के लिए तैयार हैं डेविड वार्नर

भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस को एक खास संदेश दिया।

ind v aus,ind v aus schedule,ind v aus odis,david warner,australia,india match,virat kohli- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES David warner

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। सीरीज की शुरुआत 14 जनवरी से मुंबई में हो रही है। वार्नर ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है।

वार्नर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखा, "भारत हम आ रहे हैं। वहां सीरीज शानदार होगी। भारतीय प्रशंसकों को देखकर खुश होऊंगा।"

ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में भारत का दौरा किया था। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की थी वो भी तब वह सीरीज के अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी थी।

उस दौरे पर वार्नर टीम के साथ नहीं थे क्योंकि वे बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण निलंबन झेल रहे थे। इसी कारण स्टीव स्मिथ भी उस विजयी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। अब जबकि यह दोनों वापस आ चुके हैं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत हो रही है।

सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच में 19 जनवरी को बेंगलुरु में होगा।

Latest Cricket News