1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DDCA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 52.6 फीसदी लोगों की पसंद हैं इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

DDCA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 52.6 फीसदी लोगों की पसंद हैं इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

30 तारीख तक होने वाले डीडीसीए चुनाव को लेकर सी-वोटर का एक सर्वे सामने आया है जिसमें डीडीसीए के अध्यक्ष पद के रूप में 52.6 फीसदी लोग रजत शर्मा को पसंद करते हैं।

DDCA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 52.6 फीसदी लोगों की पसंद हैं इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रज- India TV Hindi
DDCA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 52.6 फीसदी लोगों की पसंद हैं इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

नई दिल्ली: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट‌ क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीडीसीए के चुनाव आज से शुरू हो रहे हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को प्रचार के दौरान जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कल रात रजत शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट ग्रुप के सदस्यों से मिले। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेंबर्स का एक एक वोट उनके ऊपर कर्ज रहेगा जिसे वो डीडीसीए में पारदर्शी तरीके से काम करके चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर डीडीसीए का प्रशासन सुधारने के लिए उन्हें सख्त फैसले लेने की जरूरत पड़ी तो वो इससे पीछे नहीं हटेंगे।

30 तारीख तक होने वाले डीडीसीए चुनाव को लेकर सी-वोटर का एक सर्वे सामने आया है जिसमें डीडीसीए के अध्यक्ष पद के रूप में 52.6 फीसदी लोग रजत शर्मा को पसंद करते हैं। दूसरे नंबर पर लोगों की पसंद पूर्व क्रिकेटर मदन लाल हैं जिन्हें महज 18.7 फीसदी सदस्यों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर सीनियर वकील विकास सिंह हैं, उन्हें 5.6 फीसदी सदस्यों ने पसंद किया जबकि 16.1 फीसदी लोगों ने इस सर्वे का जवाब देने से मना कर दिया।

इस मौके पर रजत शर्मा ने कहा की उन्हें वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी चिट्ठी लिखकर इस चुनाव के लिए शुभकामानाएं दी हैं। चार्टर्ड अकाउंटर ग्रुप ही नहीं रजत शर्मा को इस चुनाव में क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, आकाश चोपड़ा, चेतन शर्मा, यशपाल शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सपोर्ट किया है। डीडीसीए का चुनाव 30 जून को खत्म होगा।

Latest Cricket News