1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डिविलियर्स का टेस्ट करियर ख़तरे में, ले सकते हैं सन्यास

डिविलियर्स का टेस्ट करियर ख़तरे में, ले सकते हैं सन्यास

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि डिविलियर्स सीमित ओवरों में अपने करियर को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह

AB de Villiers- India TV Hindi
AB de Villiers

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि डिविलियर्स सीमित ओवरों में अपने करियर को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के हवाले से लिखा है, "मैं एबी (डिविलियिर्स) के बारे में नहीं कह सकता कि वह टेस्ट क्रिकेट के बारे में क्या सोच रहे हैं। हमें इसका इंतजार करना होगा।"

डू प्लेसिस ने कहा, "हम उनकी एकदिवसीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने का फैसला लें। वह निश्चित ही विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं और एक कप्तान के तौर पर मैं उन्हें टीम में चाहूंगा।"

क्रिकेट की और ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

डिविलियर्स इस समय कोहनी में चोट से जूझ रहे हैं। वह इस चोट के कारण मई 2016 से मैदान से दूर हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के कोच रसैल डोमिंगो ने कहा है कि टीम अधिकारी डिविलियर्स के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने रविवार को कोच के हवाले से लिखा, "हमें उनके साथ बैठ कर उनके भविष्य के बारे में बात करने की जरूरत है।"

Latest Cricket News