A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: बेंगलोर, दिल्ली के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला

IPL: बेंगलोर, दिल्ली के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होने वाला मुकाबला किसी सेमीफाइनल से कम नहीं होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में स्थान पाने के लक्ष्य..

delhi daredevils, Royal challengers bangalore

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम गेंद पर जीत दर्ज करने वाली दिल्ली बेंगलोर के बल्लेबाजों को काबू करने के लिए कप्तान जहीर और लेग स्पिनर मिश्रा के ऊपर निर्भर करेगी। टीम को हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस और कार्लोस ब्राथवेट से गेंद के अलावा बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

शुक्रवार को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले करुण नायर पर टीम की बल्लेबाजी का भार होगा। वहीं, क्विंटन डी कॉक, ऋषभ पंत और संजू सैमसन से भी टीम को रनों की उम्मीद होगी।

टीमें (संभावित) :
दिल्ली डेयरडेविल्स:
  जहीर खान (कप्तान), अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद समी, शहबाज नदीम, मयंक अग्रवाल, जयंत यादव, नाथन कल्टर-नाइल, इमरान ताहिर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्विंटन डी कॉक, पवन नेगी, क्रिस मौरिस, संजू सैमसन, कार्लोस ब्राथवेट, करुण नायर, ऋषभ पंत, जोएल पेरिस, सैम बिलिंग्स, चामा मिलिंद, प्रत्यूष सिंह, महिपाल लोमरोर, सईद खलील अहमद, अखिल हेरवाडकर, पवन सुयाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, केन रिचर्डसन, सैमुएल बद्री, ट्रेविस हेड, प्रवीण दुबे, विक्रमजीत मलिक, इकबाल अब्दुल्ला, सचिन बेबी, अक्षय कारनेवार, विकास टोकस, के.एल. राहुल, परवेज रसूल, अबु नेचीम, हर्षल पटेल, एस.अरविन्द, वरुण एरॉन, युजवेन्द्र चहाल, अब्राहम डिविलियर्स, डेविड वीज, एडम मिलने, क्रिस गेल, क्रिस जोर्डन।

Latest Cricket News