A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली वनडे: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

दिल्ली वनडे: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

नयी दिल्ली: भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ वनडे सिरीज़ के दूसरे मैच में आज यहां फ़ीरोज़शाह कोटला मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारत ने इस मैच के लिे टीम में

Delhi ODI Toss- India TV Hindi
Delhi ODI Toss

नयी दिल्ली: भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ वनडे सिरीज़ के दूसरे मैच में आज यहां फ़ीरोज़शाह कोटला मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारत ने इस मैच के लिे टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारत पांच मैचों की सिरीज़ का पहला मैच जीत चुका है। इसके पहले उसने टेस्ट सिरीज़ भी 3-0 से जीती थी।

भारत दौरे पर अब तक खराब प्रदर्शन से परेशान किवी टीम के कप्तान केन विलियमसन इस मैच में तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरेंगे।

डग ब्रेसवेल, जिम्मी नीशम और ईश सोढ़ी को बाहर किया गया है। उनकी जगह ट्रेंट बोउल्ट, मैट हेनरी और एंटन डेविक को शामिल किया गया है।

भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर और एंटन डेविक।

Latest Cricket News