1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने ‘ब्लू स्प्रिंग्स वाटरफ्रंट’ पर बिताया दिन, प्रैक्टिस मैच से पहले खुद को किया तरोताजा

टीम इंडिया ने ‘ब्लू स्प्रिंग्स वाटरफ्रंट’ पर बिताया दिन, प्रैक्टिस मैच से पहले खुद को किया तरोताजा

भारत ने दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज में जीत दर्ज करके की लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए वनडे सीरीज में उसे 0-3 से शिकस्त दी। भारतीय टीम शुक्रवार से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, उससे पहले भारतीय टीम को एक दिन का ब्रेक मिला जिसे उन्होंने ब्लू स्प्रिंग्स पर बिताने का फैसला किया। 

India vs New Zealand, IND vs NZ, Test match, Blue Springs Waterfront, Pratice Match- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/ BCCI Indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले खुद को तरोताजा करने के लिये गुरूवार को न्यूजीलैंड में खूबसूरत ‘ब्लू स्प्रिंग्स वाटरफ्रंट’ पर दिन बिताया। भारतीय टीम ने इस दौरान इस जगह की खूबसूरती का आनंद उठाया और सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के अनुसार खिलाड़ी सात से आठ किलोमीटर तक पैदल चले जो अच्छा व्यायाम है। 

भारत ने दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज में जीत दर्ज करके की लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए वनडे सीरीज में उसे 0-3 से शिकस्त दी। भारतीय टीम शुक्रवार से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, उससे पहले भारतीय टीम को एक दिन का ब्रेक मिला जिसे उन्होंने ब्लू स्प्रिंग्स पर बिताने का फैसला किया। 

खिलाड़ियों का ‘वैलेंटाइन डे’ क्रिकेट की पिच पर गुजरेगा इसलिये कप्तान विराट कोहली ने इस फ्री टाइम का लुत्फ पत्नी अनुष्का के साथ बिताया। युजवेंद्र चहल के बजाय मोहम्मद शमी ने खिलाड़ियों से लाइव कैमरे पर उनके अनुभव पूछे। 

युवा शुभमन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूरी टीम का बाहर जाना काफी उत्साह बढ़ाने वाला रहा और मुझे लगता है कि हम एक या डेढ़ घंटे तक पैदल चले। टीम के साथ पैदल चलना और साथ मिलकर फोटो खींचना मजेदार रहा। ’’ 

Latest Cricket News