1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी और फ्लेमिंग हैं मेरी कामयाबी का राज़: रैना

धोनी और फ्लेमिंग हैं मेरी कामयाबी का राज़: रैना

राजकोट: गुजरात लॉयन्स के कप्तान सुरेश रैना IPL में उनकी कामयाबी का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग को देते हैं और उनका कहना है कि उन्होंने इनसे खेल के बारे में काफी कुछ

Suresh-Raina- India TV Hindi
Suresh-Raina

राजकोट: गुजरात लॉयन्स के कप्तान सुरेश रैना IPL में उनकी कामयाबी का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग को देते हैं और उनका कहना है कि उन्होंने इनसे खेल के बारे में काफी कुछ सीखा है। गुजरात की टीम पांच मैचों में आठ अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे रैना की टीम के इस प्रदर्शन को लेकर काफी तारीफ हो रही है।

रैना इसके पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे जिसके कप्तान धोनी और कोच फ्लेमिंग थे। मैच फिक्सिंग विवाद के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का प्रतिबंध लग गया है और धोनी अब राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं। लेकिन धोनी पुणे को वो कामयाबी नहीं दिला पा रहे हैं जो चेन्नई को दिलाई थी। पुणे अंकतालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर है। वह पांच में से चार मैच हारी है।

वेबसाइट आईपीएलटी-20 के अनुसार रैना ने कहा, "मैं आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेला हूं जो अपने देश के कप्तान रह चुके हैं। मैंने ब्रेंडन मैक्लम, ड्वान ब्रावो, फ्लेमिंग और धोनी से काफी कुछ सीखा है।"

धोनी के साथ अपने संबंधों पर रैना ने कहा, "मैंने एमएस के साथ 10-15 साल बिताए हैं। मैं जानता हूं कि वह मैच के बाद और मैच के दौरान अपनी कप्तानी को कैसे लेते हैं।"

रैना ने कहा, "मैं फील्डिंग के दौरान उनसे बात करता रहता हूं। उनसे पूछता रहता हूं कि वह क्या सोच रहे हैं और उनके किसी कदम की पीछे क्या सोच है। वह दबाव में काफी शांत रहते हैं। वह विश्व के सबसे ख़तरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।"

रैना ने कहा, "मैं युवा अवस्था में राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भी खेला हूं। मुझे इन दोनों से भी सीखने को काफी कुछ मिला है।"

उन्होंने कहा, "अब मेरे पास मौका है अपनी टीम का नेतृत्व करने का। मेरी कोशिश जो कुछ भी मैंने सीखा है उसे आज़माने की है।"

Latest Cricket News