A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: धोनी का बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलना संदिग्ध, पीठ में खिंचाव

एशिया कप: धोनी का बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलना संदिग्ध, पीठ में खिंचाव

नयी दिल्ली: एशिया कप जीतने के इरादे से बांग्लादेश पहुंची टीम इंडिया को सोमवार को उस समय झटका लगा जब कप्तान धोनी की पीठ में अभ्यास के दौरान खिंचाव आ गया। अब उनका बुधवार को

dhoni- India TV Hindi
dhoni

नयी दिल्ली: एशिया कप जीतने के इरादे से बांग्लादेश पहुंची टीम इंडिया को सोमवार को उस समय झटका लगा जब कप्तान धोनी की पीठ में अभ्यास के दौरान खिंचाव आ गया। अब उनका बुधवार को बांग्लादेश के साथ खेलना संदिग्ध है।

BCCI ने एक बयान में कहा कि धोनी की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। बोर्ड ने वैकल्पिक विकेटकीपर के रुप में पार्थिव पटेल के नाम की घोषणा की है।

तीस साल के पटेल ने अपना आख़िरी वनडे 2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेला था।

चोटिल खिलाड़ियों की सूची में धोनी दूसरा नाम है। इसके पहले तेज़ गेंदबाज़ मुहम्मद सामी भी चोट से उबर न पाने के कारण एशिया कप से बाहर हुए हैं।

धोनी के घायल होने की वजह से अब टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में भारी उलटपेर हो सकता है। धोनी की जगह विराट कोहली कप्तानी करेंगे।

Latest Cricket News