A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'धोनी में अभी भी बेहतरीन प्रतिभा, उन्हें संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए'

'धोनी में अभी भी बेहतरीन प्रतिभा, उन्हें संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे।

<p>'धोनी में अभी भी...- India TV Hindi
Image Source : @CHENNAIIPL 'धोनी में अभी भी बेहतरीन प्रतिभा, उन्हें संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए'

मुंबई| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे।

हुसैन ने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, "क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं? यह सावल सभी सदस्यों पर लागू होता है। मैंने जो धोनी को देखा है, मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है। हां, एक-दो मौके रहे हैं जहां वह लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं। जैसा कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था। लेकिन उनमें अभी भी काफी प्रतिभा है।"

हुसैन ने कहा, "आप जो चाह रहे हैं उससे सावधान रहिए क्योंकि एक बार धोनी चले गए तो वापस नहीं आएंगे।"

Latest Cricket News