1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धौनी ने 1250 फुट की ऊंचाई से की पैराजम्पिंग

धौनी ने 1250 फुट की ऊंचाई से की पैराजम्पिंग

आगरा: भारतीय एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पैराजम्पिंग में हाथ आजमाते हुए बुधवार को एएन-32 विमान से 1250 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल

धौनी ने 1250 फुट की ऊंचाई...- India TV Hindi
धौनी ने 1250 फुट की ऊंचाई से की पैराजम्पिंग

आगरा: भारतीय एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पैराजम्पिंग में हाथ आजमाते हुए बुधवार को एएन-32 विमान से 1250 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धौनी बुधवार सुबह करीब 7.0 बजे 1250 फुट की ऊंचाई से पैराशूट से कूदे।

पत्रकारों को धौनी से बातचीत की इजाजत तो नहीं थी, हालांकि सेना के एक अधिकारी ने बताया कि धौनी की पहली जम्प पूरी तरह सफल रही।

धौनी की एक झलक पाने के लिए आस-पास के गांव से लोगों की भीड़ जुट गई थी।

धौनी को अभी चार बार और पैराजंपिग करनी है। इसके बाद ही उन्हें पैराजंपर का सर्टिफिकेट मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि धौनी बीते 13 दिनों से आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल में पैराजंपर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते दो दिनों से खराब मौसम के कारण धौनी की जंप टल रही थी।

Latest Cricket News