दिल्ली के एक होटल में दो दिन पहले लगी आग में पूर्व टीम इंडिया के कप्तान धोनी के ग़ायह हुए तीन मोबाइल फ़ोन बरामद हो गए हैं। दिल्ली के उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने ट्वीट करके बताया कि तीनों ही फ़ोन बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद होटल का स्टाफ कमरे की सफ़ाई कर रहा था तभी वहां उसे ये फ़ोन मिले लेकिन उसे नहीं पता था कि ये फ़ोन किसके हैं। बाद में संपर्क करने पर उक्त कर्मचारी ने स्वीकार किया और फ़ोन लौटा दिए।
ग़ौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तीन मोबाईल फोन होटल के कमरे से गायब हो गए हैं। गुरुवार को वेलकम होटल में आग लगने के दौरान ये मोबाइल ग़ायब हुए हैं। धोनी झारखंड की क्रिकेट टीम के साथ यहां आए हुए थे।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धोनी ने शनिवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि द्वारका स्थित वेल्कम होटल में शुक्रवार को लगी आग के बाद जब वह होटल से बाहर निकले, उसी दौरान उनके आईफोन सहित तीन फोन चोरी हो गए।
उस होटल में धोनी अपनी झारखंड क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। आग लगने के कारण धुआं जब उनके कमरों तक पहुंचा तो वे जल्दबाजी में बाहर निकले। इस बीच धौनी अपने फोन सहित कुछ अन्य सामान साथ ले जाना भूल गए।
कुमार ने बताया कि आग बुझने के बाद जब वह वापस अपने कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि उनके मोबाइल फोन गायब हैं। कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
Latest Cricket News