1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : मालदीव में धोनी ने बेची पानी पूरी, ये दो पूर्व खिलाड़ी बने ग्राहक

VIDEO : मालदीव में धोनी ने बेची पानी पूरी, ये दो पूर्व खिलाड़ी बने ग्राहक

 धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है।

Dhoni sold panipuri in Maldives, these two former players became customers- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Dhoni sold panipuri in Maldives, these two former players became customers

नई दिल्ली। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे हैं। धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, "सीधे मालदीव से। हमारा रॉकस्टार पानीपुरी बना रहा है।"

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसकी तारीफ की।

एक यूजर ने लिखा, "पीयूष चावला को धोनी के साथ देखना दिलचस्प है।"

एक और शख्स ने लिखा, "बुहत प्रतिभावान माही।"

एक और यूजर ने ट्वीट किया, "वो भाग्यशाली हैं.. मुझे जलन हो रही है।"

Latest Cricket News