भारत के सफलतम कप्तानों में से एक धोनी के जीवन पर फ़िल्म ''MS Dhoni: The Untold Story'' पिछले साल बनी थी और हिट भी हुई थी। इस फ़िल्म की सफलता से धोनी इतने ख़ुश हुए कि अब बतौर पेशा इसे अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।
ख़बरों के मुताबिक धोनी हॉकी लेजेंड ध्यानचंद की बायोपिक बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने राइट्स भी ख़रीद लिए हैं। फ़िल्म के हीरो होंगे वरुण धवन और निर्देशन करेंगे रोहित वैद।
धोनी अपने क्रिकेट करिअर की ढलान पर हैं और अब उनका रुझान फ़िल्म इंडस्ट्री की तरफ बढ़ रहा है।
''MS Dhoni: The Untold Story'' फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनैस किया था और धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत राजपूत के अभिनय की भी बहुत तारीफ़ हुई थी।
Latest Cricket News