A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना सही: धोनी

वनडे सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना सही: धोनी

सीमित ओवरों की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने के फैसले की सराहना की है।

MS Dhoni | AP Photo- India TV Hindi
MS Dhoni | AP Photo

धर्मशाला: सीमित ओवरों की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने के फैसले की सराहना की है। कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धोनी ने कहा कि टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देकर अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला अच्छा है, क्योंकि इससे टीम की ताकत और भी मजबूत होगी। कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले धोनी ने शनिवार को कहा, ‘एक समय पर आपको अपने आगे के कार्यक्रमों को भी देखना पड़ता है। हम इस सेशन में 13 टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। इसके बाद IPL और चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं का फैसला अच्छा है।’ धोनी ने कहा कि टीम में किए गए बदलावों से अन्य खिलाड़ियों की क्षमता को भी परखने का मौका मिलेगा और इसके साथ ही भारतीय टीम की स्थिति को और भी मजबूती मिलेगी। 

भारतीय टीम इस सीजन में 8 वनडे मुकाबले खेलेगी और इस कारण इन मुकाबलों में सभी योजनाओं की परख होगी। धोनी ने कहा कि दर्शकों की उम्मीदों के कारण वह भारत की 11 सदस्यीय टीम में अधिक बदलाव नहीं कर सकते। टीम का लक्ष्य जीतना ही है और प्रशंसक तथा मीडिया भी यही चाहते हैं। अगर इसमें विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को आराम दिया जाता, तो कई सवाल खड़े होते। रांची के रहने वाले दिग्गज बल्लेबाज धोनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने मैदान पर कोहली के सुझावों पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है।

Latest Cricket News