A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्विटर पर भड़ास निकालने के लिये रामदीन के खिलाफ कार्रवाई

ट्विटर पर भड़ास निकालने के लिये रामदीन के खिलाफ कार्रवाई

सेंट जोंस: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम से बाहर किये जाने पर ट्विटर पर भड़ास निकालने वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड कार्रवाई करेगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट

Dinesh Ramdin- India TV Hindi
Dinesh Ramdin

सेंट जोंस: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम से बाहर किये जाने पर ट्विटर पर भड़ास निकालने वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड कार्रवाई करेगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पूर्व कप्तान की हरकत उसकी नीति के खिलाफ है और इसी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया गया। विग्यप्ति में कार्रवाई को लेकर खुलासा नहीं किया गया।

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि यह वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की नीति के खिलाफ है। इसी वजह से रामदीन के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया गया है। रामदीन ने पिछले बुधवार को ट्विटर पर लिखा था कि उसे टीम से बाहर कर दिया गया है और इसके लिये चयन समिति के नये अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन को कसूरवार ठहराया था । उसने ट्विटर पर लिखा , जो व्यक्ति मुझसे कह रहा है कि मेरा 25.87 का औसत खराब रहा है और उसका खुद का 16 था । वह मुझे बल्लेबाजी सिखा रहा है जिसने कभी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जमाया। बेशर्म।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 21 जुलाई से शुरू होगी।

Latest Cricket News