1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट से बात करने के बाद होगा कोच का फैसला, जल्दबाजी नहीं: सौरव गांगुली

विराट से बात करने के बाद होगा कोच का फैसला, जल्दबाजी नहीं: सौरव गांगुली

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से बात करके ही कोच के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Saurav Ganguly- India TV Hindi
Saurav Ganguly

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से बात करके ही कोच के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की तीन सदस्यीय सलाहकार समिति ने आज टीम इंडिया के कोच के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने के बाद यह ऐलान किया। रवि शास्त्री को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और सबसे ज्यादा देर तक उनका इंटरव्यू चला और सबसे ज्यादा सवाल उन्हीं से पूछे गए। उधर वीरेंद्र सहवाग को भी रेस में माना जा रहा है। 

BCCI को इस पद के लिए दस आवेदन मिले हैं। इनके नाम हैं- रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश, लालचंद राजपूत, लॉंस क्लूज़नर, राकेश शर्मा (ओमान नेशनल टीम के कोच), फिल सिमंस और उपेंद्रनाथ ब्रह्मचारी। 

शास्त्री ने पहले इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था लेकिन जब BCCI ने आवेदन की तारीख बढ़ाकर 9 जुलाई कर दी तो उन्होंने भी आवेदन कर दिया और सबसे प्रबल उम्मीदवार के रुप में उभर गए हैं। कोहली के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और इसीलिये उनहें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शास्त्री टीम के डायरेक्टर रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में टीम इंडिया 2015 विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में पहुंची थी। 

Latest Cricket News