कोरोना के चलते मौजूदा हालातों में घरेलू क्रिकेट को सुधारना चाहिए - ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर
कोरोना के चलते मौजूदा हालातों में घरेलू क्रिकेट को सुधारना चाहिए - ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर
Bhasha
Published : May 03, 2020 05:51 pm IST, Updated : May 03, 2020 05:51 pm IST
जस्टिन लैंगर का मानना है कि कोरोना महामारी के कारण हालतों को देखते हुए राज्य और क्लब स्तर के क्रिकेट को सवांरने का रास्ता तलाश लेना चाहिए।
Image Source : GETTY IMAGESJustin Langer
मेलबर्न| ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि कोरोना महामारी के कारण हालतों को देखते हुए राज्य और क्लब स्तर के क्रिकेट को सवांरने का रास्ता तलाश लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा भी समय था जब गर्मियों में होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के साथ ‘ऑस्ट्रेलिया ए’ टीम भी होती थी।
लैंगर ने फॉक्स स्पोर्ट्स के ‘एबीसी ग्रैंडस्टैड’ से कहा, ‘‘ यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब हमें अपनी क्लब क्रिकेट प्रणाली और घरेलू क्रिकेट पर फख्र होता था। इससे ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी निकलते थे।’’