A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने कहा धोनी का विकल्प तलाशना चाहिए

सौरव गांगुली ने कहा धोनी का विकल्प तलाशना चाहिए

नयी दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है धोनी 2019 विश्व कप तक टीम में टिक पाएंगे। सौरव ने कहा कि नैशनल सिलेक्टर्स को धोनी का विकल्प

dhoni-ganguly- India TV Hindi
dhoni-ganguly

नयी दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है धोनी 2019 विश्व कप तक टीम में टिक पाएंगे। सौरव ने कहा कि नैशनल सिलेक्टर्स को धोनी का विकल्प तलाशना सुर कर देला चाहिये।

हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में सेमीफ़ाइनल में हार के बाद धोनी ने रिटायरमें के सवाल को ख़ारिज कर दिया था और कहा था कि वह अगले विश्व कप में खेलेंगे। 50 ओवर का विश्व कप इंग्लैंड में जुलाई 2019 में होगा और तब तक धोनी 38 साल के हो चुके होगे।

गांगुली ने मंगलवार को इंडिया टुडे नेटवर्क से कहा कि कैप्टन कूल धोनी का अगले चार साल तक कप्तान बने रहना उन्हें मुश्किल लगता है। “सिलेक्टर्स को सोचना चाहिए कि धोनी 2019 में टीम की अगुवाई कर पाएंगे या नहीं। अगर जवाब ''नहीं'' है तो उन्हें नया कप्तान ढूंडना चाहिए। अगर जवाब हां है तो मुझे हैरानी होगी”

धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमें ले लिया था और उनकी जगह विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था। लेकिन धोनी वन डे और टी20 के कप्तान बने रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 27 टेस्ट जीती है।

टी20 विश्व कप सेमीफ़ाइनल में वेस्ट इंडीज़ से हारने के बाद प्रेस कॉंफ़्रेंस में बतौर कप्तान उनके भविष्य के बारे में एक सवाल के जवाब में धोनी ने कहा था: “मुझे दौड़ता देखने के बाद क्या आपको लगता है मैं अनफिट हूं? क्या आपको लगता है कि मैं 2019 विश्व कप तक टिक पाऊंगा?”

टेस्ट कप्तानी को लेकर भले ही धोनी पर सवाल उठते रहे हों लेकिन वन डे और टी20 में उनकी उपलब्धि लाजवाब है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीता था।

टी20 विश्व के बाद अब IPL में भी धोनी की टीम पुणे पाइंट टैबल में रसातल पर है।

गांगुली ने कहा कि धोनी को भले ही कप्तानी से हटा जिया जाए लेकिन फिर भी टीम में उनकी जगह बनती है। वह देश के महानतम कप्तानों में एक रहे हैं।

Latest Cricket News