1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. साइरस पूनावाला ने 750 करोड़ रुपए में खरीदा लिंकन हाउस

साइरस पूनावाला ने 750 करोड़ रुपए में खरीदा लिंकन हाउस

मुंबई: साइरस पूनावाला ने साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी स्थित लिंकन हाउस को 750 करोड़ रुपए में खरीद कर मुंबई में प्रापर्टी खरीदने का अबतक का सबसे बड़ा सौदा किया है। लिंकन हाउस अब तक

फिर टूटा रिकॉर्ड, 750...- India TV Hindi
फिर टूटा रिकॉर्ड, 750 करोड़ में बिका लिंकन हाउस

मुंबई: साइरस पूनावाला ने साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी स्थित लिंकन हाउस को 750 करोड़ रुपए में खरीद कर मुंबई में प्रापर्टी खरीदने का अबतक का सबसे बड़ा सौदा किया है। लिंकन हाउस अब तक अमेरिकी काउंसलेट के पास था। अमेरिकी काउंसलेट ने पहले इसकी कीमत 850 करोड़ रुपए रखी थी। पूनावाला इस बंगले का इस्तेमाल अपने निवास के रूप में करना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने 425 करोड़ रुपए में मालाबार हिल्स इलाके में जटिया हाउस खरीदकर रिकॉर्ड बनाया था। पुणे के कारोबारी साइरस पूनावाला दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन फैक्ट्री सेरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया के चेयरमैन हैं।

यह भी पढ़ें-

कुमार मंगलम ने लगाई जटिया हाउस के लिए सबसे मंहगी बोली