इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष टॉम हैरिसन अपने देश में IPL की तर्ज़ पर टी20 प्रतियोगिता शुरु करने का फ़ैसला किया है और इसे सफल बनाने के लिए नज़रे धोनी और विराट कोहली पर भी टिकी हुई हैं।
आपको बता दें कि इंग्लैंड 2020 में IPL की तरह ही अपने देश में विभिन्न शहरों में टी20 प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसमें आठ टीमें भाग लेंगी।
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का कहना है कि हमें BCCI को मनाने की कोशिश करनी चाहिये कि वह अपने खिलाड़ियों को यहां खेलने की इज़ाज़त दे। अगर ऐसा होता है और धोनी तथा कोहली जैसे खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेते हैं तो स्टेडियम दर्शकों से भर जाएगा।
इंग्लैंड में भारतीय मूल के काफी लोग रहते हैं और वे भी क्रिकेट खा़सकर भारतीय खिलाड़ियों के दिवाने हैं।
भारत में IPL का दसवां सस्करण पांच अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। कोहली जहां बेगलोर के कप्तान हैं वही धोनी पुणे से खेलेंगे हालंकि अब वह कप्तान नही हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को कमान दी गई है।
Latest Cricket News