1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8: ईडी ने मारे कई शहरों में छापे, कई सट्टेबाज़ गिरफ्त में

IPL-8: ईडी ने मारे कई शहरों में छापे, कई सट्टेबाज़ गिरफ्त में

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और चेन्नई सुपरकिंग्स के क्वालीफायर मैच से पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने सट्टेबाज़ों को घेरने की मुहिम छेड़ी है। ईडी ने दिल्ली, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में छापे मारकर

धोनी-कोहली भिड़ंत से...- India TV Hindi
धोनी-कोहली भिड़ंत से पहले गिरफ्त में सट्टेबाज़

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और चेन्नई सुपरकिंग्स के क्वालीफायर मैच से पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने सट्टेबाज़ों को घेरने की मुहिम छेड़ी है। ईडी ने दिल्ली, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में छापे मारकर बुकिज़ को धरदबोचा।

ईडी ने पुणे में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में सट्टेबाजी के लिए पठानकोट से एक बुकी को गिरफ्तार किया है। इसी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया है। पठानकोट से पकड़े गए बुकी का नाम अनूप महाजन बताया जा रहा है। यहीं के रहने वाले इस बुकी के बारे में खबर लगते ही पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और उसे पकड़ लिया। अनूप के पास से 3.30 लाख रूपए, 13 मोबाइल, एक एलसीडी और एक कैलकुलैटर बरामद हुआ था।

पुलिस ने मंगलवार रात को भी सुजानपुर इलाके में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 5 बुकीज को भी गिरफ्तार किया था। इन पांचों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा जा रहा है कि ये एक दिन में एक मैच के दौरान 200 बार सट्टेबाज़ी करवायाकरते थे। आरोपियों ने यह भी बताया है कि वे हिमाचल और जम्मू क्षेत्र से आने वाले अपने ग्राहकों को पांच सितारा सुविधाएं दिया करते थे।

Latest Cricket News