A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4 विकेट लेने वाले डीन एल्गर ने की पिच की आलोचना

4 विकेट लेने वाले डीन एल्गर ने की पिच की आलोचना

मोहाली: भारत को पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में चार विकेट लेकर 201 पर समेटने वाले साउथ अफ़्रीका के ओपनर और पार्ट टाइम बॉलर डीन एल्गर ने मोहाली पिच की आलोचना करते हुए

4 विकेट लेने वाले डीन...- India TV Hindi
4 विकेट लेने वाले डीन एल्गर ने की पिच की आलोचना

मोहाली: भारत को पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में चार विकेट लेकर 201 पर समेटने वाले साउथ अफ़्रीका के ओपनर और पार्ट टाइम बॉलर डीन एल्गर ने मोहाली पिच की आलोचना करते हुए कहा है कि ये ख़राब विकेट है भले इस पर मैच का नतीजा क्यों न निकले।

एल्गर ने कहा, “मैं नहीं समझता कि ये बहुत अच्छा क्रिकेट विकेट है। ये मेरी निजी राय है। जब आप यहां आते हैं तो इस तरह के विकेट अपेक्षित रहते हैं लेकिन भारत की तारीफ करनी होगी, मुझे पूरा यकीन है कि वे हमारे लिए ऐसे ही विकेट तैयार करेंगे।”
“हमें यहां आते वक़्त मालूम था कि विकेट वो नहीं होंगे जिसके हम आदी हैं। ये अच्छा क्रिकेट विकेट नहीं है पर रिज़ल्ट निकलेगा जो किसी के भी पक्ष में हो सकता है।”

आज का खेल ख़त्म होने पर एल्गर आमला के साथ बैटिंग कर रहे थे। साउथ अफ़्रीका ने दो विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं।
एल्गर ने स्वीकार किया कि वह ख़ुद अपनी बॉलिंग से हैरान रह गए। “मुझे हैरानी है...चार विकेट लेना और फिर ठीक ठाक बैटिंग कर लेना। मुझमें हमेशा बॉलिंग करने की क्षमता थी क्योंकि मैं सिर्फ बल्लेबाज़ नहीं हूं।”

 

Latest Cricket News