1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच में ऑस्ट्रेलिया की इस धाकड़ खिलाड़ी का खेलना तय नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच में ऑस्ट्रेलिया की इस धाकड़ खिलाड़ी का खेलना तय नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से मौजूदा चैम्पियन और दुनिया की नम्बर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से बाहर होना पड़ सकता है।

Ellyse Perry- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Ellyse Perry

मेलबर्न| न्यूजीलैंड के साथ होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी का खेलना तय नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा कि टीम प्रबंधन चाहता है कि पेरी इस अहम मुकाबले में खेले और अगर हालात ठीक रहे तो वह जरूर खेलेंगी।

लेनिंग ने कहा, "हम पेरी के सम्बंध में कोई भी फैसला कल ही ले सकेंगे। अभी टीम प्रबंधन उनके खेलने को लेकर आशान्वित है।"

पेरी रविवार को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुईं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से मौजूदा चैम्पियन और दुनिया की नम्बर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से बाहर होना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो जाएगी।

Latest Cricket News