A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने किया विश्वकप 2019 टीम का ऐलान, आईपीएल के स्टार गेंदबाज को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड ने किया विश्वकप 2019 टीम का ऐलान, आईपीएल के स्टार गेंदबाज को नहीं मिली जगह

विश्वकप 2019 की शुरुआत 30 मई से होगी जबकि इसका फाइनल 14 जुलाई को खेला जायेगा। जिसमें पूरे विश्व से 10 टीमें ख़िताबी जीत के लिए भिड़ेंगी।

जोफ्रा आर्चर- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM जोफ्रा आर्चर, राजस्थान रॉयल्स 

मिशन वर्ल्डकप 2019 के लिए सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड अपनी-अपनी टीम का ऐलान करने की कवायद में जुटे हुए हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया और भारत पहले ही अपनी टीम एलान कर चुकें हैं। वहीं विश्वकप की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेज़बान इंग्लैंड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें काफी लम्बे समय से चर्चा का विषय बने जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 
इंग्लैंड टीम ने इसके साथ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए 14 सदस्यीय टीम व आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ के लिए 17 सदस्यीय दल का भी ऐलान किया।  
हालाँकि इंग्लैंड ने अपनी विश्वकप 2019 की टीम को अभी पूरी तरह से स्थायी नहीं बताया है। इसमें आगे चलकर बदलाव भी हो सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले भारत,ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और बांग्लादेश मिशन विश्वकप के लिए टीम का ऐलान कर चुके हैं। विश्वकप 2019 की शुरुआत 30 मई से होगी जबकि इसका फाइनल 14 जुलाई को खेला जायेगा। जिसमें पूरे विश्व से 10 टीमें ख़िताबी जीत के लिए भिड़ेंगी।

2019 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम इस प्रकार है :  इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम करन, जो डेनली, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, क्रिस जॉर्डन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट,आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, जेम्स विंस, डेविड विली, मार्क वुड

इंग्लैंड एकदिवसीय टीम बनाम पाकिस्तान: इयोन मोर्गन (कैप्टन), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरेन, जो डेनली, क्रिस जॉर्डन, एलेक्स हेल्स, लांस प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय , बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

Latest Cricket News