A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश बल्लेबाज टेलर को लगा था, वह मर जाएंगे

इंग्लिश बल्लेबाज टेलर को लगा था, वह मर जाएंगे

इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट और 27 एकदिवसीय मैच खेलने वाले टेलर उन दिनों को याद करते हैं, जब अपनी बीमारी के कारण वह अभ्यास सत्रों में असहज महसूस किया करते थे।

James taylor- India TV Hindi
James taylor

लंदन: ह्रदय सम्बंधी गम्भीर बीमारी के कारण क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जेम्स टेलर ने कहा है कि ऐसा लगा था कि वह मर जाएंगे। इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट और 27 एकदिवसीय मैच खेलने वाले टेलर उन दिनों को याद करते हैं, जब अपनी बीमारी के कारण वह अभ्यास सत्रों में असहज महसूस किया करते थे।

टेलर ने कहा, "अभ्यास सत्रों के दौरान भी मेरा दिल असहज तरीके से धड़कता था। उसकी रफ्तार बहुत अधिक होती थी। ऐसा नहीं था तापमान कम होने के कारण मैं असहज महसूस करता था। यह सब मेरी बीमारी के कारण था और कई बार तो मुझे ऐसा भी लगा कि मैं मर जाऊंगा।"

इसे भी पढ़ेः खराब फील्डिंग पर रायडू से भिड़ गए हरभजन

यह पूछे जाने पर कि वह इस सच को कैसे आत्मसात करते हैं कि अब वह एक क्रिकेट खिलाड़ी नहीं रहे, टेलर ने कहा, "यह मेरे लिए सबसे कठिन सच्चाई है। जब डॉक्टर ने मुझे बताया तो मुझे लगा था मैं बेहोश हो जाऊंगा। डॉक्टर ने कहा कि हालांकि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बीमारी का पता जिंदा रहते चल गया, नहीं तो अधिकांश मामलों में इसका पता पोस्टमार्टम में ही चलता है।"

Latest Cricket News