A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की: पुजारा

इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की: पुजारा

राजकोट: इंग्लैंड के खिलाफ सिरीज़ के पहले टेस्ट में शुक्रवार को शानदार शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने मेहमान टीम के गेंदबाज़ो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की।

Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara

राजकोट: इंग्लैंड के खिलाफ सिरीज़ के पहले टेस्ट में शुक्रवार को शानदार शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने मेहमान टीम के गेंदबाज़ो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की। पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने अच्छी लाइन के साथ गेंदबाज़ी करते हुए पिच से मिल रही मदद का बख़ूबी इस्तेमाल किया। 

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 537 रनों के जवाब में चार विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। भारत के लिए मुरली विजय (126) और पुजारा (124) ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी की। 

पुजारा ने दिन का खेल खत्म होने पर कहा, "उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। जब गेंद रिवर्स हो रही थी तब खेलना मुश्किल हो रहा था। कई बार आपको अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजों का सम्मान करना पड़ता है।"

अपने घर में खेल रहे पुजारा ने कहा कि वह अपनी क्षमता के मुताबिक खेलना चाहते है और घरेलू दर्शकों के बारे में सोचने से बचना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह ज्यादा मायने लगता है कि मैं अपनी क्षमता के मुताबिक खेलूं न कि अपने घरेलू समर्थकों के बारे में सोचूं। मैं जानता हूं कि अगर मैं विकेट पर टिका रहा था मुझे खराब गेंदें मिलेंगी।"

पिच पर पुजारा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन गेंद टर्न लेगी। उम्मीद है हम बढ़त ले पाएंगे।"

Latest Cricket News