इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ जीतने का जश्न सिर्फ इंडियन फ़ेंस ही नहीं मना रहे बल्कि इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी मना रही है।
ग़ौरतलब है कि मंगलवार को धर्मशाला में चौथे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट सिरीज़ 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा कर लिया।
ऐशेज़ सिरीज़ इस साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है और इंग्लैंड के कप्तान जो रुट इसकी तैयारी में जुट गए हैं। 26 साल के रुट ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ सुबह उठकर टीवी पर देखी है और नोट्स तैयार किए हैं।
जो रुट ने टीवी पर ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग और बॉलिंग देखी है और अब वह उसी के अनुसार अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
रुट ने कहा कि वह काफी समय से नंबर चार पर बैटिंग करते रहे हैं और अगर तीन नंबर पर बैटिंग करना संभव नही हुआ तो उन्हें चार नंबर पर बैटिंग करने में कोई दिक़्कत नही होगी।
रुट ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों से बात की है और सबका का कहना है कि मुझे अपनी बैटिंग पर ध्यान देना चाहिये और ख़ूब रन बनाने चाहिये।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ तीन नंबर पर बैटिंग करते हैं और भारत दौरे पर उन्होंन सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं।
ऐशेज़ के पहले इंग्लैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच टेस्ट सिरीज़ होनी है।
Latest Cricket News