A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने चौथे वन डे में न्यूज़ीलैंड को हराया, रुट, मॉर्गन के शतक

इंग्लैंड ने चौथे वन डे में न्यूज़ीलैंड को हराया, रुट, मॉर्गन के शतक

ट्रैंट ब्रिज, इंग्लैंड: इंग्लैंड ने बुधवार को यहां न्यूज़ीलैंड के विशाल स्कोर 350 का पीछा करते हुए चौथा वन डे सात विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने तीसरी बार 300 से ज़्यादा के लक्ष्य का

इंग्लैंड ने चौथे वन डे...- India TV Hindi
इंग्लैंड ने चौथे वन डे में न्यूज़ीलैंड को हराया, रुट, मॉर्गन के शतक

ट्रैंट ब्रिज, इंग्लैंड: इंग्लैंड ने बुधवार को यहां न्यूज़ीलैंड के विशाल स्कोर 350 का पीछा करते हुए चौथा वन डे सात विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने तीसरी बार 300 से ज़्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। इंग्लैंड की तरफ़ से मॉर्गन (113) और रुट (नाबाद 106) ने शानदार शतक लगाए। इंग्लैंड ने ये लक्ष्य 44वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के लिए जे. रॉय और एलैक्स हैल्स ने ठोस शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 11वें ओवर में 100 रन जो़ड़े। हैल्स 67 के निजी स्कोर पर हेनरी के शिकार हो गए। उन्होंने 38 बॉलों का सामना करते हुए 7 चोक्के और 4 छक्के लगाए। लेकिन इसके बाद 13 वें ओवर में रॉय भी 38 के स्कोर पर हेनरी के दूसरे शिकार बन गए।   

एक के बाद एक दो विकेट गिरने के बाद जो रुट और कप्तान इओन मॉर्गन ने तीसरे विकेट के लिए 198 की साझेदारी की और स्कोर (309) लक्ष्य के पास पहुंचा दिया। रुट ने जहां 13 चोक्कों की मदद से 97 बॉल पर नाबाद 106 रन बनाए वहीं मॉर्गन ने 82 बॉलों का सामना करते हुए 12 चोक्कों और पांच छक्कों की मदद से 113 रन बना डाले।  ये मॉर्गन का आठवां वन डे शतक है।

इसके पहले न्यूज़ीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 349 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड की तरफ से विलियम्सन ने सर्वाधिक 90 रन बनाए जबकि ओपनर गप्टिल ने 53 और एलियट ने नाबाद 55 रन बनाए। कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम (35), रॉस टैलर (42) और सैंटनर (44) ने भी अच्छा योगदान किया।

इंग्लैंड की तरफ से विली और वुड ने दो-दो विकेट लिए।

पांच मैचों की सिरीज़ में दोनों टीमें दो-दो से बराबरी पर हैं।

 

Latest Cricket News