इंग्लैंड ने 8 जुलाई से शुरु हो रही ऐशेज़ सिरीज़ के पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में पहली बार स्पिनर आदिल रशीद को रखा गया है जिसने न्यूज़ीलैंड के साथ हाल ही में हुई वनडे सिरीज़ में अच्छा प्रदर्शन किया था।
नैशनल चयनकर्ता जैम्स व्हाइटैकर ने कहा कि आदिल रशीद के टीम में रहने से कप्तान एलेस्टर कुक कुक के पास बॉलिंग क् ओक विकल्प खुल जाएंगे।
पहला टेस्ट कार्डिफ में खेला जाना है जो स्पिनर बॉलर्स की मदद करता है।
टीम:
एलेस्टर कुक, मोईन अली, जैम्स एंडरसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, स्टीवन फ़िन, एडम लिथ, आदिल रशीद, जो रुट, बेन स्टोक्स, मार्क वुड।
Latest Cricket News