टेस्ट सीरीज बुरी तरह हारने के बाद इंग्लैंड की टीम (वनडे और टी 20) ने वनडे सिरीज़ के पहले अब्यास मैच के लिए मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में अभ्यास किया। जो रूट के अलावा पूरी टीम ने करीब तीन घंटे तक अभ्यास किया। ये मैच कल होना है। इंग्लैंड की टीम क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए वापस चली गई थी।
इऑन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम में टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे नौ सदस्य हैं। मॉर्गन टेस्ट टीम में नहीं थे, जबकि टेस्ट कप्तान एलिस्टर कुक वनडे और टी 20 टीम में नहीं हैं। रूट टीम के साथ नहीं आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह 12 जनवरी को मुंबई पहुंचेगे।
इंग्लैंड को 15 जनवरी को खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले दो वॉर्म अप मैचों में हिस्सा लेना है। पहले मैच में मजबूत भारत ए के खिलाफ मैच है, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। दस जनवरी को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में यह डे-नाइट मुकाबला होगा। धोनी की इस टीम में युवराज सिंह और आशीष नेहरा भी खेलेंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच पुणे, कटक और कोलकाता में 15, 19 और 22 जनवरी को खेले जाने वाले हैं. इसके बाद तीन टी 20 मैच खेले जाने हैं. 26 जनवरी को कानपुर, 29 को नागपुर और 1 फरवरी को बेंगलुरु में टी 20 मैच होने हैं। भारत ए को भी दोपहर में अभ्यास करना था, लेकिन कुछ ही खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
इंग्लैंड– इऑन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियम डॉसन, एलेक्स हेल्स, लियम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली और क्रिस वोक्स।
भारत ए– शिखर धवन, मनदीप सिंह, अंबाति रायडू, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान), हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, सिद्धार्थ कौल।
Latest Cricket News