1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं आ रहे हैं इंग्लैंड के जो रूट

वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं आ रहे हैं इंग्लैंड के जो रूट

भारत व इंग्लैंड के बीच इस महीने खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट टीम के साथ नहीं आ सकेंगे। उनके पहले बच्चे का जन्म होने वाला है, इसलिए वह अपने देश में ही रुकेंगे।

Joe Root | Getty Images- India TV Hindi
Joe Root | Getty Images

लंदन: भारत व इंग्लैंड के बीच इस महीने खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट टीम के साथ नहीं आ सकेंगे। उनके पहले बच्चे का जन्म होने वाला है, इसलिए वह अपने देश में ही रुकेंगे। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम गुरुवार को भारत रवाना हो रही है। रूट की साथी कैरी इस महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। रूट अपने बच्चे के जन्म से पहले इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 15 से 22 जनवरी तक खेली जाएगी। इसमें पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में, दूसरा मैच 19 जनवरी को कटक और तीसरा मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा।

हाल ही में भारत के साथ खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के 26 वर्षीय खिलाड़ी रूट ने 491 रन बनाए थे। भारत ने इस सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया था। रूट का वनडे मैचों में इंग्लैंड की तरफ से दूसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है।

Latest Cricket News