इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ओली पोप कंधे में चोट में कारण लगभग चार महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पोप को बाएं कंधे में चोट लगी है जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी।
ओली पोप को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए बाउंड्री बचाने के चक्कर में अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद वह फौरन मैदान से बाहर चले गए थे।
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK 1st T20I : मोहम्मद आमिर ने गेंद पर स्लाइवा का इस्तेमाल कर तोड़ा आईसीसी का नियम
इससे पहले भी ओली पोप को इसी कंधे में चोट लगी थी जिसके कारण वह तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। उस समय वह सरे के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे।
पोप के चोट पर ईसीबी ने कहा है कि अगले एक-दो सप्ताह के भीतर उनकी सर्जरी की जाएगी। उसके बाद मेडिकल टीम के साथ उनका रिहैबलीटेशन शुरू कर दिया जाएगा।
ईसीबी ने जारी किए गए अपने बयान में कहा, ''हमें उम्मीद है कि पोप विंटर सेशन में इंग्लैंड की टीम में वापसी कर लेंगे और वह साल 2021 की शुरुआत में श्रीलंका और भारत दौरे पर टीम के साथ रहेंगे।''
Latest Cricket News