1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 38 गेंदों में तूफानी शतक और 14 छक्कों से साथ इस बल्लेबाज ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो

38 गेंदों में तूफानी शतक और 14 छक्कों से साथ इस बल्लेबाज ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो

कैमरून डेलपोर्ट की जिन्होंने 38 गेंदों नमे दमदार शतक जड़ कर सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

Cameron Delport- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @ESSEXCRICKET Cameron Delport, Essex Player

इंग्लैंड के समर आईसीसी विश्व कप 2019 जीत के साथ समाप्त होने के बाद अब फैंस पर टी20 क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। जिसमे खेली जा रही वेटिलिटी टी20 ब्लास्ट प्रतियोगिता में एक बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। इस लीग में हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खूंखार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी अपने बल्ले से कमाल दिखा चुके हैं।

खैर, बात कर रहे हैं एसेक्स के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज कैमरून डेलपोर्ट की जिन्होंने 38 गेंदों नमे दमदार शतक जड़ कर सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। जो कि एसेक्स की ओर से इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक है।

सर्रे के खिलाफ 15-15 ओवर के वर्ष बाधित मैच में एसेक्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके ओपनर कैमरून डेलपोर्ट ने अपने बल्ले से गेंद को मैदान के हर कोने में बाउंड्री के पार भेजा। डेलपोर्ट ने ना केवल महज 38 गेंद पर शतक पूरा कर लिया, बल्कि 49 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौकों के अलावा 14 दमदार छक्के भी जड़े।

इस तरह एसेक्स ने सर्रे के सामने 15 ओवर में 226 रनों का विशालकाय स्कोर रखा। जिसके जवाब में सर्रे की ओर से एरॉन फिंच ने 19 गेंद पर 40 रन और जैक्स ने 8 गेंद पर 29 रन बनाकर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई, लेकिन यह दोनों ही खिलाड़ी दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद तक 32 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। जिसके चलते टीम 174 रनों पर ऑल आउट हो गयी और एसेक्स ने मैच को 52 रन से अपने नाम किया। 

बता दें कि कैमरून डेलपोर्ट के साथ बल्लेबाजी करते समय डैन लॉरेंस ने भी तेजी से अपना अर्धशतक महज 17 गेंदों पर पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। डेलपोर्ट और लॉरेंस ने महज 7 ओवर में 135 रन ठोक दिए। जिसमें सबसे ज्यादा रन टॉम कुरेन को पड़ें जिन्होंने तीन ओवर में 63 रन लुटाए।

Latest Cricket News