1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चालाकी के मामले में धोनी से भी एक कदम आगे निकला इंग्लैंड का ये विकेटकीपर, किया ऐसा कारनामा कि देखते रह गए लोग

चालाकी के मामले में धोनी से भी एक कदम आगे निकला इंग्लैंड का ये विकेटकीपर, किया ऐसा कारनामा कि देखते रह गए लोग

म्पशायर की टीम 174 रनों पर ढेर हो जाती है और 14 रन से ससेक्स इस मैच में जीत हासिल करती है।

Sussex vs Hampshire - India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @WISDENCRICKET Sussex vs Hampshire 

आईसीसी विश्व कप 2019 जीतने के बाद इंग्लैंड के फैंस पर वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट का खुमार छाया हुआ है। जिसमें आये दिन कुछ न कुछ अजीबो गरीब देखने को मिलता है। इसी कड़ी में एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी चतुराई से टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, इंग्लैंड की रंगारंग वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट लीग में कल ससेक्स बनाम हैम्पशायर मैच खेला जा रहा था। जिसमें हैम्पशायर के गेंदबाज मेसन क्रेन की गेंद पर ससेक्स के बल्लेबाज लॉरी इवांस चकमा खा जाते हैं और उन्हें हैम्पशायर के विकेटकीपर लुईस मैकमैनस अपनी चालाकी से इस तरह आउट करते हैं कि बल्लेबाज समेत क्रिकेट मैदान में मौजूद सभी दर्शक हैरानी में पड़ जाते हैं।

हैम्पशायर टीम टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनती है। जिसके चलते बल्लेबाजी करने उतरी ससेक्स की टीम 53 रन पर अपना पहला विकेट खो देती है। इसके बाद पारी के दसवें ओवर में मेसन क्रेन की पहली गेंद पर लॉरी इवांस अपना विकेट खो बैठते हैं। स्पिन गेंदबाज क्रेन ओवर की पहली गेंद डालते हैं और इवांस उसे बल्ले से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। लिहाजा गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जाती है लेकिन इवांस को ध्यान नहीं रहता है और वो जैसे ही क्रीज से थोडा आगे निकलते हैं लुईस मैकमैनस अपनी चालाकी का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए उन्हें झट से रन आउट कर देते हैं। 
इस तरह आउट होने के बाद बल्लेबाज एवांस थोड़ी देर क्रीज पर खड़े रहते हैं और अंपायर की तरफ इशारा करते हैं हालाँकि उन्हें आउट करार दिया जाता है और वो पवेलियन की तरफ चल देते हैं। 

इस तरह युवा विकेटकीपर द्वारा गेंद कलेक्ट करने और उसे अपने पास रखने के बाद शानदार अंदाज में रन आउट करना चालाकी के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला देता है, जिनकी विकेटकीपिंग के पूरी दुनिया में लोग कायल हैं।

वहीं, मैच की बात करें तो ससेक्स पहले बल्लेबाजी करते हुए हैम्पशायर को 188 रनों का लक्ष्य देती है। जिसके जवाब में पूरी हैम्पशायर की टीम 174 रनों पर ढेर हो जाती है और 14 रन से ससेक्स इस मैच में जीत हासिल करती है। उसकी टीम से रीस टॉपले सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम कर हैम्पशायर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ देते हैं।

Latest Cricket News