A
Hindi News खेल क्रिकेट टॉम कुरेन की 'हैट्रिक' के चलते 44 रन पर ढेर हुई ग्लेमोर्गन की टीम, सर्रे ने हासिल की पहली जीत

टॉम कुरेन की 'हैट्रिक' के चलते 44 रन पर ढेर हुई ग्लेमोर्गन की टीम, सर्रे ने हासिल की पहली जीत

केनिंग्टन ओवल में खेलें जा रहे मैच में सर्रे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा।

Tom Curran- India TV Hindi Image Source : GETTY IMAGE Tom Curran, Surrey 

आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद इंग्लैंड में वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट का खुमार छाया हुआ है। जिसमें इंग्लैंड के युवा गेंदबाज टॉम कुरेन ने अपने पहली ही ओवर में शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। जिसके चलते ग्लैमोर्गन की टीम सिर्फ 44 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और सर्रे ने आसानी से मैच को 97 रन से अपने नाम कर लिया। 

केनिंग्टन ओवल में खेलें जा रहे मैच में सर्रे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में टॉम कुरेन और हाल ही में अंतराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने वाले साउथ अफ़्रीकी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने गेंदबाजी से धमाल मचाते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई।

सर्रे की तरफ से टॉम ने 'हैट्रिक' तो ताहिर ने 'ओवर हैट्रिक' लेकर ग्लैमोर्गन की टीम को सिर्फ 44 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। जो की टी20 में उसका सबसे लोवेस्ट स्कोर बना। 

मैच में 141 रनों के जवाबा में बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेमोर्गन के बल्लेबाज शुरू में ही टॉम कुरेन की खतरनाक स्विंग होती गेंदों को नहीं समझ पाए और दूसरे ओवर में ही मैच हार बैठे। टॉम ने पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर बेहतरीन इन स्विंग के साथ डेविड लॉयड (4) को बोल्ड किया। इसके बाद पांचवी गेंद पर आए कप्तान कॉलिन इंग्राम को शानदार आउट स्विंग के साथ टेस्ट क्रिकेट के अंदाज में स्लिप के हाथो कैच करवाया। फिर छठी और ओवर की आखिरी भी इसी तरह की गेंद पर बिली रूट का विकेट लेते ही टॉम कुरेन मैदान में हुबहु इमरान ताहिर के अंदाज में जश्न मनाते हुए भागते दिखाई दिए। कुरेन अपने 2 ओवर के स्पेल में 3 रन देकर 3 विकेट(हैट्रिक) लिए। 

इस हैट्रिक के सदमे के बाद ग्लेमोर्गन की बची हुई उम्मीद पर 12वें ओवर में इमरान ताहिर ने पानी फेर दिया। 40 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद 12वें ओवर में इमरान ताहिर की पहली, चौथी और पांचवी गेंद पर एक बार फिर ग्लेमोर्गन के तीन बल्लेबाज पवेलियन चल दिए, जिसके चलते उनका स्कोर 40 रन पर ही 9 विकेट हो जाता है। जबकि पूरी टीम सिर्फ 44 रनों पर ढेर हो जाती है। इस तरह अपनी 'ओवर हैट्रिक' के साथ ताहिर 3 ओवर के स्पेल में 8 रन देकर 3 विकेट लेते हैं।

बता दें की टी20 ब्लास्ट में ये सर्रे की साउथ ग्रुप में सीजन की पहली जीत है जबकि ग्लओमोर्गन ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है।

Latest Cricket News