A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, England vs India 1st Test Day 5: बारिश से धुला 5वें दिन का खेल, पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

Highlights, England vs India 1st Test Day 5: बारिश से धुला 5वें दिन का खेल, पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ हो गया है, सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

England vs India- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV England vs India

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और लंबे इंतजार के बाद भी मैच शुरू नहीं किया जा सका और अंतत: यह ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले और दूसरे सत्र का खेल शुरू नहीं हो सका और टी की घोषणा की गई, लेकिन लगभग साढ़े पांच घंटे के इंतजार के बाद आखिरी दिन के खेल को रद्द करने की घोषणा की गई और मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (सी), जॉनी बेयरस्टो, डैनियल लॉरेंस, जोस बटलर (डब्ल्यू), सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News