इंइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में नौ विकेट पर 223 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान 60 जबकि नसीम शाह एक रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं जबकि क्रिस वोक्स और सैम कुरेन ने एक एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए है।
Live updates : England vs Pakistan cricket score 2nd Test day 3 Ball to Ball Updates From The Rose Bowl, Southampton
-
August 15, 2020
10:03 PM (IST)
Posted by Jitendra Kumar
स्टंप्स !
इंग्लैंड और पाकीस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसर दिन बारिश के कारण धुल गया। तीसरे दिन के खेल में एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका।
-
August 15, 2020
5:45 PM (IST)
Posted by Jitendra Kumar
लंच ब्रेक !
बारिश के कारण नहीं हो सका पहले सेशन का खेल। अपंयार ने किया लंच ब्रेक का एलान।
-
August 15, 2020
3:34 PM (IST)
Posted by Shubham Pandey
हल्की बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी
दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी शुरू में ही बारिश ने खलल डाला। मैदान में हल्की बारिश हो रही है लेकिन असली मुद्दा रोशनी बन सकती है। क्योंकि रोशनी बहुत कम है. जिसके चलते मैच के शुरू होने में और देरी हो सकती है।
-
August 15, 2020
2:41 PM (IST)
Posted by Shubham Pandey
तीसरे दिन इंग्लैंड अपनी पकड़ बनाना चाहेगा मजबूत
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी बारिश का साया बना रहा जिसके चलते खराब रोशनी के कारण पूरे दिन का खेल नहीं हो सका और पाकिस्तान ने पहली पारी में अभी तक 223 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में इंग्लैंड एक विकेट और जल्द से जल्द लेकर बल्लेबाजी में पाकिस्तान के सामने बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा। हलांकि पाककिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान 60 और नसीम शाह 1 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं।