T20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज हुआ बाहर
T20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज हुआ बाहर
Bhasha
Published : Aug 27, 2020 04:38 pm IST, Updated : Aug 27, 2020 04:42 pm IST
इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला में अपने सबसे विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय के बिना ही खेलेगी।
Image Source : GETTY IMAGEST20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज हुआ बाहर
मैनचेस्टर। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला में अपने सबसे विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय के बिना ही खेलेगी क्योंकि बायीं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह तीनों मैचों में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।
इस सलामी बल्लेबाज को ओल्ड ट्रैफर्ड में इस हफ्ते हुए अभ्यास के दौरान चोट लगी और बुधवार को हुए स्कैन में उनकी चोट की जानकारी मिली। रॉय इंग्लैंड की टीम के साथ रहेंगे और चार सितंबर से साउथम्पटन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये समय पर उबरने का प्रयास करेंगे।
इंग्लैंड ने नहीं बताया कि रॉय की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को बुलाया जायेगा। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का पहला टी20 मैच शुक्रवार को है, जिसके बाद रविवार और मंगलवार को मुकाबले खेले जायेंगे।