A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SL: दूसरा टेस्ट भी इंग्लैंड के नाम

ENG vs SL: दूसरा टेस्ट भी इंग्लैंड के नाम

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को नौ विकेट से मात देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

alastair cook- India TV Hindi
alastair cook

चेस्टर ली स्ट्रीट: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को नौ विकेट से मात देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए अपनी दूसरी पारी में 79 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कुक 47 रनों पर और निक कॉम्पटन 22 रनों पर नाबाद लौटे।

इस मैच में कुक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन भी पूरे कर लिए। कुक टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था।

इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान कुक ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने हरफनमौला मोइन अली की नाबाद 155 रनों की शतकीय पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की 83 रनों और जो रूट की 80 रनों की पारी की बदौलत नौ विकेट पर 498 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी थी।

विशाल स्कोर के आगे श्रीलंका की बल्लेबाजी ढह गई और पूरी टीम अपनी पहली पारी में महज 101 रनों पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड एक बार फिर श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुए। ब्रॉड के हिस्से में चार विकेट आए। वहीं एंडरसन और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

अगली स्लाइड में और पढें-

Latest Cricket News