1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भ्रष्टाचार के कारण यूरोपियन टी-10 लीग की ये टीम हुई निलंबित

भ्रष्टाचार के कारण यूरोपियन टी-10 लीग की ये टीम हुई निलंबित

रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से इस बात की पुष्टि की है कि उनकी भ्रष्टाचार रोधी ईकाई इस पर कड़ी निगरानी रख रही है।

Cricket- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Cricket

लंदन| यूरोपियन टी-10 लीग की एक टीम को भ्रष्टाचार के कारण निलंबित कर दिया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम लीसामासोल ग्लैडिएटर्स को भ्रष्टाचार संबंधी जांच के चलते निलंबित किया गया है। यह यूरोपियन क्रिकेट सीरीज सायपरस की पांच टीमों में से एक है।

21 जुलाई को एमडॉक्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद इसे निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़ी सट्टेबाजी कंपनी ने मैच के लिए पैसा देने से मना कर दिया।

आईसीसी को इस पर शक सबसे पहले मैच से पहले सट्टेबाजी के पैटर्न पर हुआ।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से इस बात की पुष्टि की है कि उनकी भ्रष्टाचार रोधी ईकाई इस पर कड़ी निगरानी रख रही है।

ग्लैडिएटर्स की टीम अब आगे यूरोपियन क्रिकेट नेटवर्क टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी। उनके रिकार्ड भी मिटा दिए जाएंगे और टूर्नामेंट का कार्यक्रम बाकी टीमों के साथ दोबारा बनाया जाएगा।

Latest Cricket News