A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व प्रमुखों ने PCB को भारत के पीछे नहीं भागने की सलाह दी

पूर्व प्रमुखों ने PCB को भारत के पीछे नहीं भागने की सलाह दी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व प्रमुखों ने यूएई में दिसंबर में भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बातचीत जारी नहीं रखने की सलाह दी है। एजाज बट, लेफ्टिनेंट

पूर्व प्रमुखों ने PCB को...- India TV Hindi
पूर्व प्रमुखों ने PCB को भारत के पीछे नहीं भागने की सलाह दी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व प्रमुखों ने यूएई में दिसंबर में भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बातचीत जारी नहीं रखने की सलाह दी है।

एजाज बट, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तौकीर जिया और खालिद महमूद ने कहा कि आज मुंबई में BCCI मुख्यालय में हुई घटना के बाद पीसीबी को दिसंबर में श्रृंखला खेलने के लिए भारत को मनाने का प्रयास करने के विचार को त्याग देना चाहिए।

बट ने पीटीआई से कहा, मुझे नहीं पता कि पीसीबी श्रृंखला खेलने के लिए भारत के पीछे क्यों भाग रहा है। यह दिख रहा है कि वे हमारे साथ नहीं खेलना चाहते।

उन्होंने कहा, शहरयार ने मुझसे कहा कि मैं भारत में अपने पहचान वालों से बात करके श्रृंखला के लिए कोशिशें करूं। मैंने ऐसा किया और मुझे नकारात्मक जवाब मिला और मैंने शहरयार से कहा कि वे दिसंबर में भारत के हमारे साथ श्रृंखला खेलने के लिए राजी होने को भूल जाएं।

बट ने कहा, मैं फिर शहरयार से कहूंगा कि वे भारत के पीछे भागना बंद करें क्योंकि यह हमारे लिए शर्मनाक बनता जा रहा है।

जिया ने भी पीसीबी के रूख की आलोचना की। उन्होंने कहा, यह हैरानी भरा है कि बीसीसीआई ने हमारे अधिकारियों से मुंबई में मिलने का फैसला किया जबकि वे कुछ अतिवादी तत्वों के कारण शहर के हालात से अच्छी तरह वाकिफ थे। आज जो हुआ उसे मैं हमारे बोर्ड के अपमान के तौर पर देखता हूं।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट को भारतीय बोर्ड को कड़ा संदेश देना होगा कि हम उनके बिना भी खत्म नहीं होंगे। अगर वे :बीसीसीआई: तटस्थ स्थान पर खेलने को लेकर इतनी सारी समस्याएं पैदा कर रहे हैं तो भविष्य के रिश्तों को लेकर मैं क्या उम्मीद कर सकता हूंं।
जिया ने पीसीबी अधिकारियों से कहा कि वे पाकिस्तान लौट आएं और पाकिस्तान सुपर लीग और अन्य टीमों को आमंत्रित करने पर ध्यान लगाएं।

महमूद ने कहा, आज जो हुआ वह शर्मनाक और दुर्भाग्यशाली है। यह दर्शाता है कि भारतीय बोर्ड हमारे साथ खेलने में दिलचस्पी नहीं रखता।

Latest Cricket News