A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी पर बनी फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हूं: श्रीसंत

धोनी पर बनी फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हूं: श्रीसंत

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत भारत के सफल कप्तानों में शुमार महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को देखने के लिए उत्साहित हैं।

Sreesanth. (File Photo: AP)- India TV Hindi
Sreesanth. (File Photo: AP)

मुंबई: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत भारत के सफल कप्तानों में शुमार महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को देखने के लिए उत्साहित हैं। धोनी के जीवन पर बन रही इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह उनकी भूमिका निभा रहे हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेज ऑफ तफरी के प्रीमियर लांच के मौके पर आए श्रीसंत ने कहा, ‘मैं धौनी के जीवन पर बनी फिल्म देखने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि वह एक महान कप्तान हैं। निश्चित ही दिखाने के लिए यह एक शानदार कहानी है। मैं इसे देखना पसंद करुंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा था। मैं देखना चाहता हूं कि इस फिल्म में क्या है और इसे किस तरह दिखाया जाता है।’

सुशांत के बारे में श्रीसंत ने कहा, ‘अभ्यास सत्र के दौरान मैंने सुशांत से बात की थी उन्होंने कहा था कि आपको फिल्म देखनी चाहिए, इसमें काफी रोचक बाते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।’ नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी, अनुपम खैर और किआरा आडवाणी हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Cricket News