1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. EXCLUSIVE: शमी की सफाई पर हसीन का पलटवार, कहा-'शमी जैसा धोखेबाज पूरी दुनिया में नहीं'

EXCLUSIVE: शमी की सफाई पर हसीन का पलटवार, कहा-'शमी जैसा धोखेबाज पूरी दुनिया में नहीं'

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए मो. शमी के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि उनका मानसिक संतुलन खराब नहीं है।

Shami wife- India TV Hindi
Shami wife

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए मो. शमी के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि उनका मानसिक संतुलन खराब नहीं है। शमी ये क्यों नहीं बताता कि उसने पाकिस्तानी लड़की को पैसे क्यों दिए। हसीन जहां ने अपने पुराने आरोपों पर कायम रहते हुए मोहम्मद शमी के आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि उनके पास सभी आरोपों के सबूत हैं।  हसीन जहां ने कहा कि शमी से बड़ा धोखेबाज इस दुनिया में नहीं है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। इससे पहले मीडिया के सामने आए मोहम्मद शमी ने हसीन जहां के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। 

 शमी ने कहा कि मैंने कभी भी मैच फिक्सिंग नहीं की। पत्नी के तमाम आरोपों पर बोलते हुए शमी ने कई बातें सामने रखीं और खुद को बेकसूर बताया। शमी ने आज मीडिया के सामने आकर कहा कि मेरी पत्नी मेरा करियर खराब करना चाहती है और उनका कोई बड़ा गेम प्लान है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने हालांकि उनपर औरतबाजी का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक कोई भी लड़की सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें बीसीसीआई पर पूरा भरोसा है।

Latest Cricket News