A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रशंसकों ने दिलाए दो विकेट: कोहली

प्रशंसकों ने दिलाए दो विकेट: कोहली

कोलकाता: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 178 रनों से जीत हासिल करने बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि प्रशंसकों का समर्थन मैच के नतीजे पर काफी अंतर पैदा करता

Kohli with jadeja- India TV Hindi
Kohli with jadeja

कोलकाता: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 178 रनों से जीत हासिल करने बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि प्रशंसकों का समर्थन मैच के नतीजे पर काफी अंतर पैदा करता है। कोहली को कोलकाता में मैच के दौरान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद 12000 दर्शकों को उत्साहवर्धन के लिए इशारा करते देखा गया मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में जब भारतीय कप्तान से इस बारे में पूछा गया तो विराट ने कहा कि उन्होंने विदेशों में इसका काफी अनुभव किया है। 

उन्होंने कहा, "यह बड़ा अंतर पैदा करता है। हमने इसका अनुभव किया है। जब आप आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड जाते और वह जब कुछ विकेट ले लेते हैं तो वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। एक बल्लेबाज होने के नाते आप समझते हैं कि यह काफी दबाव पैदा करता है।"

कोहली ने कहा, "मैं ऐसे में सिर्फ यह सोचने की कोशिश करता हूं कि आप एक बल्लेबाज के तौर पर उस समय कैसा महसूस करेंगे जब गेंद रिवर्स स्विंग कर रही हो और भीड़ गेंदबाज का साथ दे रही हो जो विकेट लेने के लिए आतुर हो। हम इसी कारण दो-तीन विकेट लेने में कामयाब रहे।"

कोहली ने कहा, "प्रशंसक भी इसे पसंद करते हैं, क्योंकि आप उन्हें टीम के भले के लिए अपने साथ जोड़ रहे हैं। समी सिर्फ तीन ओवर ही करते लेकिन इस ऊर्जा ने उनके लिए टॉनिक का काम किया और समी ने इसके बाद 12 गेंदें और डालीं।"

मैच के बाद कोहली ने अंतिम तीन विकेटों के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। 

कोहली ने कहा, "गेंदबाज के अलावा प्रशंसकों ने हमें वो विकेट लेने में मदद की।"

Latest Cricket News