A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IndvsSA LIVE: 214 रन से हारी टीम इंडिया, 2-3 से गंवाई सीरीज

IndvsSA LIVE: 214 रन से हारी टीम इंडिया, 2-3 से गंवाई सीरीज

मुंबई: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों (डि कॉक, डुप्लेसिस और डीविलियर्स) की धमाकेदार पारी के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 224 रन ही बना पाई। मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने इस तरह

IndvsSA LIVE: 214 रन से हारी टीम...- India TV Hindi
IndvsSA LIVE: 214 रन से हारी टीम इंडिया, 2-3 से गंवाई सीरीज

मुंबई: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों (डि कॉक, डुप्लेसिस और डीविलियर्स) की धमाकेदार पारी के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 224 रन ही बना पाई। मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने इस तरह टीम इंडिया को 214 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ धवन और रहाणे ही रन बनाने का साहस दिखा पाए, बाकी बल्लेबाज एक निश्चित अंतराल पर मैदान पर आते औल लौटते दिखे।

इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने पांच एकदिवसीय सीरीज के निर्णायक मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 439 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से आज तीन शतक लगे। डि कॉक, डुप्लेसिस और डीविलियर्स। गौरतलब है कि इस मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया ने पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी 2-3 से गंवा दी।

इससे पहले टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हो रही पांच एकदिवसीय सीरीज के निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। आपको बता दें कि यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

मैच का स्कोर
दक्षिण अफ्रीका
क्विंटन डिकाक का कोहली बो रैना 109
हाशिम अमला का धोनी बो मोहित 23
फाफ डु प्लेसिस रिटायर्ड हर्ट 133
एबी डिविलियर्स का धोनी बो भुवनेश्वर 119
डेविड मिलर नाबाद 22
फरहान बेहारडीन का रैना बो हरभजन 16
डीन एल्गर नाबाद 05
अतिरिक्त 11
कुल : 50 ओवर में, चार विकेट पर : 438

गेंदबाजी
भुवनेश्वर 10-0-106-1
मोहित 7-0-84-1
हरभजन 10-0-70-1
अक्षर पटेल 8-0-65-0
मिश्रा 10-0-78-0
रैना 3-0-19-1
कोहली 2-0-14-0

भारत:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार।

दक्षिण अफ्रीका:

एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, डेविड मिलर, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, काइल एबोट और कैगिसो रबादा।

Latest Cricket News