फ़्लैश बैक 2017: वो 5 पल जिसका टीम इंडिया के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने भी मनाया जश्न
साल 2017 टीम इण्डिया के लिए बेहतरीन रहा. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए जो पहले कभी नहीं बने थे.

3) अजेय रहा लंका टूर- 26 जुलाई 2017 से शुरु हुआ भारत का श्रीलंका दौरा अजेय रहा. भारत ने श्रीलंका को उसके घर में दौरे के सभी सिरीज़ में हराया। भारत ने 3 टेस्ट मैच की सीरीज 3-0 से अपने नाम की और 5 वनडे मैचों की सिरीज़ में भी भारत ने श्रीलंका को जीत से मोहताज रखा. एक मात्र टी-20 मैच भी भारत ने अपने नाम किया.